भाई-बहन ने घर से भाग कर रचाई शादी , उसके बाद जो हुआ…

मुजफ्फरनगर — उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां भाई-बहन के रिश्ते को दरकिनार करते हुए कथित तौर पर घर से भाग कर शादी कर ली थी. इससे नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने युवक के घर में न केवल तोड़-फोड़ की, बल्कि उसमें आग भी लगा दी. घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए. दरअसल घटना मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि शादी करने वाले युवक-युवती रिश्ते में एक-दूसरे के भाई-बहन हैं. ऐसे में घर से फरार होकर दोनों के प्रेम विवाह करने से परिजनों

Written By :

admin

Updated

May 25, 2019

मुजफ्फरनगर — उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां भाई-बहन के रिश्ते को दरकिनार करते हुए कथित तौर पर घर से भाग कर शादी कर ली थी.

इससे नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने युवक के घर में न केवल तोड़-फोड़ की, बल्कि उसमें आग भी लगा दी. घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए.

दरअसल घटना मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि शादी करने वाले युवक-युवती रिश्ते में एक-दूसरे के भाई-बहन हैं. ऐसे में घर से फरार होकर दोनों के प्रेम विवाह करने से परिजनों में गुस्‍सा था. गुस्साए लोगों ने लड़के के घर में तोड़-फोड़ करते हुए आग लगा दी. वहीं इस मामले में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने की प्रेमी युगल को बरामद कर लिया है. वहीं, प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी हुई है.

बता दें कि युवक-युवती का संबंध एक ही खानदान से है और इस नाते वे रिश्ते में भाई-बहन हैं. दोनों ने चार दिन पहले ही शादी की थी. इस मामले में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवक-युवती का घर एक-दूसरे के बिल्‍कुल पास स्थित है. दोनों का संबंध एक ही कुटुम (खानदान) से हैं. हालांकि, बताया यह भी जा रहा है कि दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी की थी. दोनों का यह कदम ग्रामीणों को नागवार गुजरा. लड़की पक्ष के लोगों में इस को लेकर बहुत नाराजगी थी.