राजभर ने BJP नेताओं को दस-दस जूते मारने का जारी किया फरमान 

मऊ — अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भाजपा नेताओं दस-दस जूता मारने का फरमान भी जारी किया है। दरअसल केंद्र के साथ राज्य सरकार को अक्सर ही असहज करने वाले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अब सीमा लांघ दी है। लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी पार्टी भारतीय सुहेलदेव समाज पाटी के कई प्रत्याशी खड़ा करने वाले ओमप्रकाश राजभर ने कल प्रचार के दौरान मऊ में मंच से भाजपा के नेताओं को गाली देने के साथ ही उनको दस-दस जूता

Written By :

admin

Updated

May 18, 2019

मऊ — अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भाजपा नेताओं दस-दस जूता मारने का फरमान भी जारी किया है।

दरअसल केंद्र के साथ राज्य सरकार को अक्सर ही असहज करने वाले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अब सीमा लांघ दी है। लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी पार्टी भारतीय सुहेलदेव समाज पाटी के कई प्रत्याशी खड़ा करने वाले ओमप्रकाश राजभर ने कल प्रचार के दौरान मऊ में मंच से भाजपा के नेताओं को गाली देने के साथ ही उनको दस-दस जूता मारने का फरमान जारी कर दिया।

बता दें कि यूपी के मऊ में एक रैली के दौरान राजभर ने मंच से ही भाजपा नेताओं के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भाजपा नेताओं दस-दस जूता मारने का फरमान भी जारी किया है। राजभर ने आगे कहा कि गाली निकलती है जबान से। इन बेईमान (भाजपा नेताओं) को शर्म नहीं लगती है।

राजभर का आरोप है कि भाजपा नेता यह कहकर प्रचार कर रहे हैं कि एसबीएसपी और भाजपा का गठबंधन है और राजभर की पार्टी का प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहा है। यहीं नहीं आरोप है यह भी है कि भाजपा नेता मऊ में उनकी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ मतदाताओं में भ्रम फैला रहे हैं।वहीं राजभर के इस भाषण का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।