शादी में दुल्हन की इस हरकत को देख तंग रह गए बाराती…

फर्रुखाबाद — कोतवाली कायमगंज में कथित प्रेमी ने प्रेमिका की शादी में पुलिस बुला कर फिल्मी अंदाज में रुकवा दिया।  वहीं वर पक्ष के लोग दोपहर बाद तक पंचायत डाले रहे लेकिन लड़की शादी करने को तैयार नही हुई। नतीजतन दूल्हा बन कर आये युवक को बिना दुल्हन के घर बापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगा दरवाजा के रहने वाले  पप्पू की बेटी करिश्मा  की बारात आई थी द्वार चार के बाद विवाह संपन्न होने जा रहा था। उसी समय प्रेमिका के कथित प्रेमी सूरज ने यूपी हंड्रेड को फोन करके वहां पुलिस बुला ली।पुलिस

Written By :

admin

Updated

May 17, 2019

फर्रुखाबाद — कोतवाली कायमगंज में कथित प्रेमी ने प्रेमिका की शादी में पुलिस बुला कर फिल्मी अंदाज में रुकवा दिया।

 वहीं वर पक्ष के लोग दोपहर बाद तक पंचायत डाले रहे लेकिन लड़की शादी करने को तैयार नही हुई। नतीजतन दूल्हा बन कर आये युवक को बिना दुल्हन के घर बापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगा दरवाजा के रहने वाले  पप्पू की बेटी करिश्मा  की बारात आई थी द्वार चार के बाद विवाह संपन्न होने जा रहा था। उसी समय प्रेमिका के कथित प्रेमी सूरज ने यूपी हंड्रेड को फोन करके वहां पुलिस बुला ली।पुलिस पहुचते ही कन्या ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। और सारा कार्यक्रम बंद करा दिया।वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। जैसे तैसे मामला रफा-दफा कर बारात तो बैरंग वापस  चली गई। 

अचानक हुई इस घटना से प्रेमिका के परिजनों में मायूसी छाई हुई है। लड़की के पिता पप्पू  तथा पूरा परिवार शर्म की बजह से घर से नही निकल रहे है। उसका कहना है कि अगर बेटी को ऐसा ही करना था तो पहले बता देती वह बारात बुला कर क्यो अपनी जग हसाई कराता।वहीं  पुलिस के कहना है कि लड़की बालिग है इस बजह वह इस मामले का फैसला नही कर सकते। 

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार,फर्रुखाबाद)