राजधानी लखनऊ में बरसी आग, पारा 42 डिग्री के पार

लखनऊ–गर्मी ने लोगों के होश उड़ाकर रख दिए हैं। गर्मी से लोग हाल बेहाल हो उठे हैं। आसमान से आग बरस रही है। पूरे दिन गर्मी का कहर जारी रहता है। राजधानी लखनऊ में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजधानी में पिछले दो दिन से सुबह से ही आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल माह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 2010 में अप्रैल माह में लखनऊ का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 2011 में अप्रैल का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, 2012

Written By :

admin

Updated

May 1, 2019

लखनऊ–गर्मी ने लोगों के होश उड़ाकर रख दिए हैं। गर्मी से लोग हाल बेहाल हो उठे हैं। आसमान से आग बरस रही है। पूरे दिन गर्मी का कहर जारी रहता है। राजधानी लखनऊ में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है।

राजधानी में पिछले दो दिन से सुबह से ही आसमान से आग बरस रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल माह इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 2010 में अप्रैल माह में लखनऊ का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 2011 में अप्रैल का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, 2012 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस, 2013 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस, 2014 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस, 2015 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस, 2016 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, 2017 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और 2018 में अप्रैल माह का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालाँकि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिल्ली में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना रहेगी। जिससे लखनऊ में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। 

शहर के तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी से आमजन के साथ पशु-पक्षियों का बुरा हाल है। सुबह से शाम तक चिलचिलाती धूप में लोग छांव तलाशते नजर आए। लोगों का कहना है कि घर से निकलते ही ऐसा लगता है कि जैसे आसमान से आग बरस रही हो।