लखनऊः गैस चूल्हा गोदाम में लगी भीषण आग, मासूम सहित पांच जिंदा जले

लखनऊ — यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर के तकरोली में घर में बने गैस चूल्हे के गोदाम में भीषण आग लग जाने से एक वर्ष की मासूम समेत पांच लोग जिंदा जल गए। यह दर्दनाक हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि यह हादसा शार्ट सर्किट से हुआ है। वहीं आग लगने की सूचना रात करीब 3 बजे दमकल विभाग को दी गई। जिसके 45 मिनट बाद मौके पर राहत कार्य शुरु हुआ था। आग को काबू करने के लिए घटना स्थल पर 12 दमकल की गाड़ियां पहुंची। हादसे के वक्त मालिक टीएन

Written By :

admin

Updated

May 1, 2019

लखनऊ — यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर के तकरोली में घर में बने गैस चूल्हे के गोदाम में भीषण आग लग जाने से एक वर्ष की मासूम समेत पांच लोग जिंदा जल गए। यह दर्दनाक हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि यह हादसा शार्ट सर्किट से हुआ है। वहीं आग लगने की सूचना रात करीब 3 बजे दमकल विभाग को दी गई। जिसके 45 मिनट बाद मौके पर राहत कार्य शुरु हुआ था। आग को काबू करने के लिए घटना स्थल पर 12 दमकल की गाड़ियां पहुंची। हादसे के वक्त मालिक टीएन सिंह घर से बाहर गया हुआ था। वह यूपी में गैस चूल्हा की आपूर्ति का काम करता है।

मृतकों की पहचान जूली सिंह (35) पत्नी डब्लू सिंह (38), डब्लू सिंह पुत्र टीएन सिंह, वंदना सिंह (22), सुमित सिंह (16) व बेबी (1 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतकों में पति पत्नी व उनकी एक वर्ष की बेटी शामिल है।