हादसे का शिकार हुए उरी के अभिनेता विकी कौशल,जबड़ा हुआ फ्रैक्चर लगे 13 टांके

मनोरंजन डेस्क — फिल्म उरी से लोगो के दिलों जगह बनानेे वाले बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार हो गया है.इस हादसे में यह अभिनेता बुरी तरह घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए इस हादसे में उनका जबड़ा फ्रैक्चर हो गया है. ये हादसा इतना खतरनाक था कि उन्हें चेहरे पर 13 टांके लगाए गए हैं. बताया जा  रहा कि विकी कौशल की हालत इस वक्त काफी गंभीर बनी हुई है. हाल ही में तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस हादसे के बारे

Written By :

admin

Updated

April 20, 2019

मनोरंजन डेस्क — फिल्म उरी से लोगो के दिलों जगह बनानेे वाले बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार हो गया है.इस हादसे में यह अभिनेता बुरी तरह घायल हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए इस हादसे में उनका जबड़ा फ्रैक्चर हो गया है. ये हादसा इतना खतरनाक था कि उन्हें चेहरे पर 13 टांके लगाए गए हैं. बताया जा  रहा कि विकी कौशल की हालत इस वक्त काफी गंभीर बनी हुई है. हाल ही में तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस हादसे के बारे में जानकारी दी है. 

दरअसल तरण आदर्श ट्वीट करते हुए बताया कि विकी कौशल गुजरात में डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह की हॉरर फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे. शूट के दौरान एक एक्शन सीक्वेंस करते हुए वो हादसे का शिकार हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पता चला है कि उनकी चीक बोन्स फ्रैक्टर हो गई हैं और चेहरे पर टांके आए हैं.

उन्होेंने बताया कि विकी कौशल के साथ ये हादसा 18 अप्रैल को गुजरात में एक जहाज पर एक्शन सीन शूट करने के दौरान हुआ था. सूत्रों की माने तो विकी को ये चोट उस समय लगी जब एक दरवाजा उनके ऊपर अचानक गिर पड़ा. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है.फिलहाल वो अपने घर पर है.