कानपुर के युवक ने BJP प्रवक्ता नरसिम्हा राव के मुंह पर मारा जूता !

कानपुर–दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में गुरुवार दोपहर पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया। जूता फेंकने वाले इस शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने जूता क्यों फेंका। बहरहाल जांच जारी है। पुलिस का कहना है किे जांच के बाद ही कारण साफ हो पाएगा। शुरुआती खबरों के मुताबिक जूता फेकने वाला शख्स कानपुर का रहने वाला है। दरअसल उसके पास से एक विजिटिंग कार्ड बरामद किया गया है। जिसमें शक्ति भार्गव लिखा है। उसके आधार पर यह माना जा  रहा

Written By :

admin

Updated

April 18, 2019

कानपुर–दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में गुरुवार दोपहर पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया। जूता फेंकने वाले इस शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने जूता क्यों फेंका।

बहरहाल जांच जारी है। पुलिस का कहना है किे जांच के बाद ही कारण साफ हो पाएगा। शुरुआती खबरों के मुताबिक जूता फेकने वाला शख्स कानपुर का रहने वाला है। दरअसल उसके पास से एक विजिटिंग कार्ड बरामद किया गया है। जिसमें शक्ति भार्गव लिखा है। उसके आधार पर यह माना जा  रहा है कि उसका नाम शक्ति भार्गव है। घटना के वक्त यह शख्स पत्रकारों के बैठने वाली जगह पर पहली पंक्ति पर बैठा था। जिस समय जीवीएल पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक इसने जीवीएल की ओर जूता फेंक दिया। गनीमत थी कि जूता जीवीएल को नहीं लगा। 

बताया जा रहा कि जिस समय जीवीएल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का जिक्र कर रहे थे, तभी यह शख्स उठा और उसने जीवीएल की ओर जूता फेंक दिया। इसके बाद अफरा तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया और बाहर ले गए। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस उसे लेकर आईपी स्टेट थाने गई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।