बियर शाप के सेल्समैन की गला रेतकर हत्या

बहराइच– शहर के घंटाघर चौक छावनी रोड पर हीरा सिंह मार्केट के पास स्थित बीयर शाप के सेल्समेन की कातिलों ने गला रेंतकर हत्या कर दी। दोपहर तक दुकान न खुलने व शटर हल्का सा खुला होने पर लोगों को इसकी भनक लगी।  जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी टीएन दुबे, नगर कोतवाल देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। नगर कोतवाली के घंटाघर चौक से कुछ दूरी पर राजा हीरा सिंह मार्केट के पास स्थित बीयर शाप जब शनिवार को

Written By :

admin

Updated

April 13, 2019

बहराइच– शहर के घंटाघर चौक छावनी रोड पर हीरा सिंह मार्केट के पास स्थित बीयर शाप के सेल्समेन की कातिलों ने गला रेंतकर हत्या कर दी। दोपहर तक दुकान न खुलने व शटर हल्का सा खुला होने पर लोगों को इसकी भनक लगी। 

जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी टीएन दुबे, नगर कोतवाल देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। नगर कोतवाली के घंटाघर चौक से कुछ दूरी पर राजा हीरा सिंह मार्केट के पास स्थित बीयर शाप जब शनिवार को दोपहर में डेढ़ बजे तक नही खुली। ग्राहक दुकान बंद देखकर लौट रहे थे। जबकि दुकान का शटर हल्का सा खुला हुआ था। आसपास के लोगों ने सेल्समेन को आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर लोगों ने झांक कर देखा। सेल्समेन तख्त पर पीठ के बल लेटा था। जबकि उसके सिर पर अखबार रखा होने से चेहरा पूरी तरह ढका हुआ था। शटर खोलकर जब लोग अंदर पहुंचे। अखबार हटाते ही लोगों की चीख निकल गयी। सेल्समेन का गला रेंता गया था। उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी। तत्काल इसकी जानकारी दुकान के अनुज्ञापी महेन्द्र कुमार वर्मा को दी गयी। पुलिस को जानकारी दी गयी। जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी अजय प्रताप सिंह, सीओ नगर टीपी दुबे, नगर कोतवाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल व फोरेंसिक यूनिट के साथ पहुंच गये। 

मृतक की पहचान श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाने के मलंगगांव निवासी 26 वर्षीय संदीप कुमार वर्मा उर्फ आलोक पुत्र महाराजदीन के रूप में हुई। एएसपी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)