रेलवे ट्रैक पर फंसी मैजिक वैन तभी धड़धड़ाते हुए आ गई एक्सप्रेस, लेकिन…

प्रतापगढ़–प्रतापगढ़ नगर कोतवाली के दानपुर में बड़ा हादसा होने से बच गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय सिलेंडर लदी मैजिक ट्रैक पर फंस गई थी। ड्राइवर वैन को निकालने की मसक्कत कर ही रह था कि दुर्ग से गोरखपुर जाने वाली नौतनवा एक्सप्रेस आ गई। जिसके चलते वैन के ड्राइवर की सांसें अनहोनी की आशंका में अटक गई। लेकिन नौतनवा एक्सप्रेस के ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। यदि ड्राइवर ने जरा भी अनदेखी की होती तो पूरी ट्रेन के परखच्चे उड़ जाते क्योकि लोडर पर दर्जनों सिलेंडर लदे हुए थे और

Written By :

admin

Updated

April 13, 2019

प्रतापगढ़–प्रतापगढ़ नगर कोतवाली के दानपुर में बड़ा हादसा होने से बच गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय सिलेंडर लदी मैजिक ट्रैक पर फंस गई थी। ड्राइवर वैन को निकालने की मसक्कत कर ही रह था कि दुर्ग से गोरखपुर जाने वाली नौतनवा एक्सप्रेस आ गई।

जिसके चलते वैन के ड्राइवर की सांसें अनहोनी की आशंका में अटक गई। लेकिन नौतनवा एक्सप्रेस के ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। यदि ड्राइवर ने जरा भी अनदेखी की होती तो पूरी ट्रेन के परखच्चे उड़ जाते क्योकि लोडर पर दर्जनों सिलेंडर लदे हुए थे और टक्कर की स्थित में विस्फोट के बाद पूरी ट्रेन प्रभावित तो होती और व्यापक पैमाने पर धनजन की हानि होती। ग्रामीणों की मदद से ट्रैक पर फंसी लोडर को हटाने के बाद ट्रेन आगे की ओर जा सकी।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)