घर में सो रहे दंपत्ति को बदमाशों ने तेजाब से नहलाया, हालत गंभीर

बहराइच– राधा कुंड इलाके में एक दंपत्ति को तेज़ाब से नहलाने का सनसनीखेज़ मामले सामने आया है। मामला थाना रामगाव इलाके का है, जहाँ पर पति और पत्नी पर सोते समय तेजाब फेंक दिया गया । बुरी तरह से झुलसे पति पत्नी को घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उनकी हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया ।पुलिस मामले की छानबीन में में जुटी हुई है । फिलहाल हमला करने वालो का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है और न ही हमले के कारणों का पता लग पाया है। थाना रामगाव के राधाकुण्ड इलाके

Written By :

admin

Updated

April 12, 2019

बहराइच– राधा कुंड इलाके में एक दंपत्ति को तेज़ाब से नहलाने का सनसनीखेज़ मामले सामने आया है। मामला थाना रामगाव इलाके का है, जहाँ पर पति और पत्नी पर सोते समय तेजाब फेंक दिया गया ।

बुरी तरह से झुलसे पति पत्नी को घायल हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उनकी हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया ।पुलिस मामले की छानबीन में में जुटी हुई है । फिलहाल हमला करने वालो का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है और न ही हमले के कारणों का पता लग पाया है। थाना रामगाव के राधाकुण्ड इलाके में राम तीरथ अपने झोपड़े में सो रहा था। बीती देर रात कुछ बदमाश घर में घुसे और मुह से कम्बल ओढ़े पति पत्नी के चेहरे पर तेज़ाब डाल दिया। जैसे ही कम्बल हटाया गया तेज़ाब उनके पुरे चेहरे और सीने पर फ़ैल गया। तेज़ाब की काफी मात्रा दोनों की आँखों में चली गई। तेज़ाब से झुलसे पति पत्नी की चीखपुकार सुन पडोसी पहुचे तो पुलिस को सुचना दी गई। मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती करवाया जहाँ से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफेर कर दिया गया है। 

पीड़ित पति के मुताबिक वो ठेला चलाने का काम करता है और उसकी किसी से भी दुश्मनी नहीं है। ऐसे में पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है और हमलावरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फ़िलहाल इस मामले में हमलावर और हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)