लखनऊः संदिग्ध हालत में कमरे में मिला कॉलगर्ल का शव,हत्या की आशंका

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक कॉलगर्ल का कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया।वहीं बेड पर पडे शव पर मिले चोट के निशानों से हत्या की आशंका जाताई जा रही है। उधर हत्या की  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी आशियाना ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह पता चल पायेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।वहीं वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है।  बता दें

Written By :

admin

Updated

April 10, 2019

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक कॉलगर्ल का कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया।वहीं बेड पर पडे शव पर मिले चोट के निशानों से हत्या की आशंका जाताई जा रही है।

उधर हत्या की  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी आशियाना ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह पता चल पायेगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।वहीं वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 

बता दें कि सरोजनीनगर के चंद्रावल गांव की रहने वाली रीना कनौजिया उर्फ जान्हवी (26) औरंगाबाद जागीर में पिछले दो वर्षों से विनोद के किराये के मकान में रहती थी। थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि युवती कॉलगर्ल थी जो अक्सर चारबाग जाया करती थी। युवती कई जगह मकान बदलकर रह चुकी है। युवती की शनि नाम के युवक से शादी हो चुकी है लेकिन जब पुलिस ने शनि को हिरासत में लिया तो उसने शादी होने से इंकार किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस पूरी घटना को संदिग्ध मानकर मामले की जांच कर रही है।