इटावा: तम्बाकू व्यापारी के घर जीएसटी विभाग की रेड, मचा हड़कंप

इटावा–उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के भरथना इलाके में उस समय हडकंप मच गया जब जीएसटी विभाग के अधिकारियो ने तम्बाकू व्यापारी के घर पर अचानक छापा मार दिया।  विभागीय अधिकारियो ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ पहले व्यापारी के आवास की चारों तरफ से घेराबंदी की उसके बाद अधिकारियो ने व्यापारी के घर में घुसकर पूछताछ शुरू कर दी । अधिकारियो ने तम्बाकू व्यापारी के आधा दर्जन से अधिक ठिकानो पर छापामारी करने के बाद आवास में छापेमारी की 48 घंटे से अधिक चली छापेमारी और पूछताछ में जीएसटी विभाग के अधिकारियो को व्यापारी के घर से साढ़े आठ

Written By :

admin

Updated

April 6, 2019

इटावा–उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद के भरथना इलाके में उस समय हडकंप मच गया जब जीएसटी विभाग के अधिकारियो ने तम्बाकू व्यापारी के घर पर अचानक छापा मार दिया। 

विभागीय अधिकारियो ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ पहले व्यापारी के आवास की चारों तरफ से घेराबंदी की उसके बाद अधिकारियो ने व्यापारी के घर में घुसकर पूछताछ शुरू कर दी । अधिकारियो ने तम्बाकू व्यापारी के आधा दर्जन से अधिक ठिकानो पर छापामारी करने के बाद आवास में छापेमारी की 48 घंटे से अधिक चली छापेमारी और पूछताछ में जीएसटी विभाग के अधिकारियो को व्यापारी के घर से साढ़े आठ करोड की नगदी समेत करोडो की संपत्ति के दस्तावेज मिले जिन्हें अधिकारियो ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू की । छापेमारी करने आये जीएसटी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कमलेश कुमार ने बताया कि हम लोग डायेरक्टर जनरल जीएसटी इंटेलिजेंस की लखनऊ यूनिट से आये है। सूत्रों की जानकारी के आधार पर प्रदेश के अलग-अलग जनपद तकरीब दस जनपदों में छापेमारी की गयी है। छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेज मिले है जिन्हें कब्जे में लेकर छानबीन की जायेगी इस व्यापारी श्यामसुंदर चौरसिया के यहाँ पर ढाई से तीन करोड जीएसटी टैक्स चोरी का केस था जिसके बाद यह छापेमारी की गयी है।

इस दौरान इस घर से साढ़े आठ करोड करोड रूपये नगद मिला जिसमे डेढ़ करोड रूपये जीएसटी टैक्स का बेंक में जमा करवा दिया गया है और बाकी सात करोड की नगदी का यह हिसाब किताब नहीं दे पाए है। जिससे यह साबित हो रहा है कि रकम नम्बर दो के तरीके से कमाई गयी थी । छापेमारी में प्रापर्टी के द्स्तावेज भी मिले है जिन्हें भी कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।