बुलन्दशहर में आचार संहिता की उड़ी धज्जियां, बीजेपी प्रत्याशी को सिक्कों में तोला

बुलन्दशहर–आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद इनके पालन के प्रति लगातार लापरवाही देखी जा रही है। इस बार बुलन्दशहर में आचार सहिंता की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है।  दरअसल जिले में भाजपा सांसद को सिक्को से तोले जाने का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बुलंदशहर के डिबाई का बताया जा रहा है। इस वीडियो में बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह एक तराजू पर बैठे हैं और तराजू के दुसरे पलड़े पर सिक्के रखकर उन्हें तौला जा रहा है। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में बीजेपी उम्मीदवार भोला सिंह एक बाइक पर तीन लोगों

Written By :

admin

Updated

April 2, 2019

बुलन्दशहर–आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद इनके पालन के प्रति लगातार लापरवाही देखी जा रही है। इस बार बुलन्दशहर में आचार सहिंता की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। 

दरअसल जिले में भाजपा सांसद को सिक्को से तोले जाने का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बुलंदशहर के डिबाई का बताया जा रहा है। इस वीडियो में बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह एक तराजू पर बैठे हैं और तराजू के दुसरे पलड़े पर सिक्के रखकर उन्हें तौला जा रहा है।

इसके अलावा एक अन्य वीडियो में बीजेपी उम्मीदवार भोला सिंह एक बाइक पर तीन लोगों के साथ सवारी करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बाइक सवारों ने हेलमेट तक नहीं लगाया हुआ है। फिलहाल आदर्श आचार सहिंता की धज्जियां उड़ाने वाले दोनों वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन इस पर कार्यवाई की बात कर रहा है।