बाराबंकी में डबल मर्डर, महिला की हत्या के बाद निकाली आंखें

बाराबंकी — उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को डबल मर्डर से सनसनीखेज गई. यहां पति-पत्नी और तीन बेटों पर बदमाशों ने नुकीले हथियार से हमला कर महिला की आंखें निकाल ली. जिसमें पत्नी और एक बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लड़कों और पिता को गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों को लेकर इस बेरहम डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया. बता दें कि घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्षबर बजहा गांव की है.यहां बदमाशों ने पति-पत्नी और तीन मासूम

Written By :

admin

Updated

March 8, 2019

बाराबंकी — उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को डबल मर्डर से सनसनीखेज गई. यहां पति-पत्नी और तीन बेटों पर बदमाशों ने नुकीले हथियार से हमला कर महिला की आंखें निकाल ली.

जिसमें पत्नी और एक बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लड़कों और पिता को गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों को लेकर इस बेरहम डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया.

बता दें कि घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्षबर बजहा गांव की है.यहां बदमाशों ने पति-पत्नी और तीन मासूम बेटों पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया. हत्या की क्रुरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पत्नी कविता की हत्या के बाद उसकी आंखें निकाल ली गई. घटना में पत्नी कविता और एक बेटे शुभम की मौत हो चुकी है, जबकि पिता गुरुदीन और दो लड़कों सिद्धांत व अमन को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक मौके पर शराब की कई बोतलें मिली हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाशों ने खूनी खेल खेलने से पहले घर में पति को जमकर शराब पिलाई और उसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया.

वहीं इस घटना पर बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक डॉ सतीश कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच घर के अंदर मारपीट हुई. इनमें से मृतक महिला के परिवार से आए चार लोग घर कें अंदर शराब पी रहे थे. शराब पीने के बाद इन लोगों के बीच काफी मारपीट हुई. इस घटना में घर के अंदर मौजूद महिला और पहली पत्नी के बेटे की मौत हो गई. जबकि तीन लोग घायल हो गए.फिलहाल अवैध संबंध या जमीनी विवाद का मामला सामने आ रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.