हज यात्रा की पहली उड़ान 4 जुलाई से शुरू !

लखनऊ–इस्लामी तीर्थयात्रा और मुस्लिम लोगों के पवित्र शहर मक्का में प्रतिवर्ष होने वाले हज यात्रा शुरू होने वाली है। हज की पहली उड़ान एक जुलाई के बजाय अब चार जुलाई को सऊदी अरब के लिए रवाना होगी।  हज कमेटी ऑफ इंडिया ने उड़ान शिड्यूल में बदलाव किया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने भारत के हज यात्रियों के लिए एक जुलाई से उड़ान शुरू होने और 3 अगस्त को आखिरी उड़ान रवाना होने की घोषणा की थी। हज आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ने के बाद हज कमेटी ने चार जुलाई को पहली उड़ान सऊदी अरब भेजने का निर्णय किया

Written By :

admin

Updated

March 6, 2019

लखनऊ–इस्लामी तीर्थयात्रा और मुस्लिम लोगों के पवित्र शहर मक्का में प्रतिवर्ष होने वाले हज यात्रा शुरू होने वाली है। हज की पहली उड़ान एक जुलाई के बजाय अब चार जुलाई को सऊदी अरब के लिए रवाना होगी। 

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने उड़ान शिड्यूल में बदलाव किया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने भारत के हज यात्रियों के लिए एक जुलाई से उड़ान शुरू होने और 3 अगस्त को आखिरी उड़ान रवाना होने की घोषणा की थी।

हज आवेदन जमा करने की तारीख बढ़ने के बाद हज कमेटी ने चार जुलाई को पहली उड़ान सऊदी अरब भेजने का निर्णय किया है। आखिरी उड़ान 6 अगस्त को जाएगी। 10 अगस्त को हज संपन्न होगा। इसके बाद सऊदी अरब से हज यात्रियों की वापसी 14 अगस्त से शुरू होगी।

सऊदी अरब सरकार ने हज के लिए भारत को 25000 अतिरिक्त सीटें आवंटित की हैं। राज्य हज कमेटी सहायक सचिव जावेद खान ने बताया कि 15 मार्च के बाद बढ़ी सीटों के राज्यों में बंटवारे की उम्मीद है। यूपी को पहले चरण में तीन हजार से ज्यादा सीटें मिलने की उम्मीद की जा रही है। प्रदेश में करीब 4200 हज आवेदक प्रतीक्षा सूची में हैं। अतिरिक्त सीटें मिलने के बाद इनका चयन किया जाएगा।