उन्नावः टूटी पटरी से गुजर रही थी ट्रेने,चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

उन्नाव — उत्तर प्रदेश के उन्नाव बड़ा रेल हादसा टल गया.यह टूटी पटरी पर पूरी ट्रेन गुजर गई.हालांकि चालक की सूझबूझ से हादसा टला है. दरअसल, उन्नाव-मगरवारा स्टेशन के बीच ट्रेन की पटरी टूट गई थी, जिसके बाद वहां से गुजर रही मेमो चालक को झटके महसूस हुए. इसके बाद उसे पता चला कि पटरी टूटी हुई है और काफी देर से इसी पटरी पर लगातार ट्रेनें गुजर रही थीं. ऐसे में चालक ने तत्काल कंट्रोल रूम को पटरी टूटी होने की सूचना दी. ट्रेन की पटरी टूटी होने की सूचना मिलते ही महकमे में हड़कम्प मच गया. आनन-फानन में

Written By :

admin

Updated

March 2, 2019

उन्नाव — उत्तर प्रदेश के उन्नाव बड़ा रेल हादसा टल गया.यह टूटी पटरी पर पूरी ट्रेन गुजर गई.हालांकि चालक की सूझबूझ से हादसा टला है.

दरअसल, उन्नाव-मगरवारा स्टेशन के बीच ट्रेन की पटरी टूट गई थी, जिसके बाद वहां से गुजर रही मेमो चालक को झटके महसूस हुए. इसके बाद उसे पता चला कि पटरी टूटी हुई है और काफी देर से इसी पटरी पर लगातार ट्रेनें गुजर रही थीं.

ऐसे में चालक ने तत्काल कंट्रोल रूम को पटरी टूटी होने की सूचना दी. ट्रेन की पटरी टूटी होने की सूचना मिलते ही महकमे में हड़कम्प मच गया. आनन-फानन में रेलवे की टीम को मौके पर भेजा गया, जिसके बाद वहां से गुजरने वाली ट्रेनों को 20 की रफ्तार से कॉशन लगाकर निकाला गया.वहीं, मंगरवारा- उन्नाव रेलवे स्टेशन के बीच टूटी पटरी की मरम्मतीकरण के लिए पहुंची टीम ने लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद रेल रुट को सही किया.