सीएम की सुरक्षा में सेंध, धरा गया फर्जी दरोगा

एटा–एटा में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में उस समय सेंध लग गयी जब एक फर्जी दरोगा सिविल ड्रेस में पास लटकाकर जनसभा में पहुंच गया। फर्जी दरोगा गले में आई कार्ड डालकर जनसभा में पहुंचा था जिसके चलते पुलिसकर्मियों ने उसे नहीं रोका था।  बताया जा रहा है कि फर्जी दरोगा दिनेश सिंह भीड़ में लोगों को हड़का कर अपना पुलसिया रौब गाठ रहा था। तभी एलआईयू व इनटेलीजेंस ने संदिग्ध दिखने पर उससे पीएनओ नंबर और पोस्टिंग नम्बर के बारे में पूछा तो वो नहीं बता सका। जिस पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने उसे

Written By :

admin

Updated

February 27, 2019

एटा–एटा में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में उस समय सेंध लग गयी जब एक फर्जी दरोगा सिविल ड्रेस में पास लटकाकर जनसभा में पहुंच गया। फर्जी दरोगा गले में आई कार्ड डालकर जनसभा में पहुंचा था जिसके चलते पुलिसकर्मियों ने उसे नहीं रोका था। 

बताया जा रहा है कि फर्जी दरोगा दिनेश सिंह भीड़ में लोगों को हड़का कर अपना पुलसिया रौब गाठ रहा था। तभी एलआईयू व इनटेलीजेंस ने संदिग्ध दिखने पर उससे पीएनओ नंबर और पोस्टिंग नम्बर के बारे में पूछा तो वो नहीं बता सका। जिस पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किया गया फर्जी दरोगा दिनेश सिंह है जो कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के नरथर गॉंव का रहने वाला है। उसके पास से एक फर्जी  पुलिस का आई कार्ड भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

(रिपोर्ट- आर. बी. द्विवेदी, एटा )