लखनऊः बनवारी लाल कंछल के बेटे पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

लखनऊ — मशहूर व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के बेटे अमित कंछल पर हजरतगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अमित कंछल अपने साथियों   के साथ मिलकर लोगों से प्लॉट की खरीद व बिक्री कर ठगी करता है। बता दें कि अमित कंछल, कंछल ग्रुप ऑफ कंपनीज के नाम से एक कंपनी चलाता है। उसने ऊंचाहार रायबरेली के संजीव तिवारी व वजीरगंज लखनऊ के सैय्यद हसन आबिद रिजवी से पैसे लेकर न तो उन्हें प्लॉट दिए और न ही पैसे वापस किए, जिस पर उसके खिलाफ थाना वजीरगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।इसके अलावा अमित

Written By :

admin

Updated

February 27, 2019

लखनऊ — मशहूर व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल के बेटे अमित कंछल पर हजरतगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अमित कंछल अपने साथियों   के साथ मिलकर लोगों से प्लॉट की खरीद व बिक्री कर ठगी करता है।

बता दें कि अमित कंछल, कंछल ग्रुप ऑफ कंपनीज के नाम से एक कंपनी चलाता है। उसने ऊंचाहार रायबरेली के संजीव तिवारी व वजीरगंज लखनऊ के सैय्यद हसन आबिद रिजवी से पैसे लेकर न तो उन्हें प्लॉट दिए और न ही पैसे वापस किए, जिस पर उसके खिलाफ थाना वजीरगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।इसके अलावा अमित कंछल पर लोगों को डराने व धमकाने का भी आरोप है।