डिप्टी सीएमओ ने CMO पर लगाए संगीन आरोप, डीएम साहब ने टरकाया

फतेहपुर–यूपी के फतेहपुर जिले के डीएम ऑफिस में उस समय हड़कंप मच गया जब डिप्टी सीएमओ अचानक डीएम ऑफिस पहुंचकर डीएम से सीएमओ की शिकायत करने लगे लेकिन डीएम ने समय का हवाला देते हुए टरका दिया।  उसके बाद डिप्टी सीएमओ डीएम के चैम्बर से बाहर निकलकर हंगामा खड़ा कर दिया और सीएमओ द्वारा अपने साथ गालीगलौज व जातिसूचक शब्दों के साथ साथ सामान के खरीद फरोख्त में कमिशन का आरोप लगाया और सीएमओ ऑफिस में हो रही भर्ष्टाचार की पोल खोल दी। वहीँ डिप्टी सीएमओ संजय कुमार ने बताया की सीएमओ साहब ने मुझे मेरे पद से हटा दिया

Written By :

admin

Updated

February 25, 2019

फतेहपुर–यूपी के फतेहपुर जिले के डीएम ऑफिस में उस समय हड़कंप मच गया जब डिप्टी सीएमओ अचानक डीएम ऑफिस पहुंचकर डीएम से सीएमओ की शिकायत करने लगे लेकिन डीएम ने समय का हवाला देते हुए टरका दिया। 

उसके बाद डिप्टी सीएमओ डीएम के चैम्बर से बाहर निकलकर हंगामा खड़ा कर दिया और सीएमओ द्वारा अपने साथ गालीगलौज व जातिसूचक शब्दों के साथ साथ सामान के खरीद फरोख्त में कमिशन का आरोप लगाया और सीएमओ ऑफिस में हो रही भर्ष्टाचार की पोल खोल दी। वहीँ डिप्टी सीएमओ संजय कुमार ने बताया की सीएमओ साहब ने मुझे मेरे पद से हटा दिया और कारण पूछने पर मेरे साथ गालीगलौज करने लगे और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगे। साथ ही सामानों की खरीद फरोख्त में कमिशन देने की बात कही और जब डीएम साहब से शिकायत की गयी तो उन्होंने समय का हवाला देते हुए टरका दिया।

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर )