दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए 4.0 तीव्रता के भूकंप के झटके

नई दिल्ली–राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज सुबह करीब आठ बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र यूपी के बागपत में था। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।  उत्तर प्रदेश के मेरठ तक भूकंप के झटके मसहूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। कुछ दिन पहले भी जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गौरतलब है कि दिल्ली सिस्मिक जोन 4 में आता हैं और हाल के वर्षों में राजधानी और उसके आसपास के इलाकें में हल्के झटके आते रहे

Written By :

admin

Updated

February 20, 2019

नई दिल्ली–राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज सुबह करीब आठ बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र यूपी के बागपत में था। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। 

उत्तर प्रदेश के मेरठ तक भूकंप के झटके मसहूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। कुछ दिन पहले भी जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गौरतलब है कि दिल्ली सिस्मिक जोन 4 में आता हैं और हाल के वर्षों में राजधानी और उसके आसपास के इलाकें में हल्के झटके आते रहे हैं। 

धरती के अंदर हुई इस हलचल को दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कई शहरों में महसूस किया। ट्विटर पर भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए जाने की सूचना देनी शुरू कर दी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.0 मापी गई। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप का केन्द्र दिल्ली के उत्तर में बागपत में था। भूकंप सुबह 7.59 बजे आया। भूकंप के झटके राष्ट्रीय राजधानी सहित पड़ोसी क्षेत्र में भी महसूस किए गए। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।