योगी सरकार को बड़ा झटका, कैबिनेट से उनके सहयोगी ने दिया इस्तीफा

लखनऊ–उत्तर प्रदेश की राजनीति से बड़ी ख़बर आ रही है। योगी आदित्‍यनाथ की सरकार को झटका लगा है। कैबिनेट से उनके सहयोगी ने इस्तीफा दे दिया है।  ओम प्रकाश राजभर ने मंत्री पद छोड़ने की पेशकश की है। उन्‍होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से अपना इस्‍तीफा मुख्‍यमंत्री को भेजा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख राजभर ने ट्विटर पर अपना पत्र पोस्‍ट किया है जिसमें उन्‍होंने कहा है कि वह मंत्रालय का प्रभार सौंप रहे हैं, क्योंकि राज्य पिछड़ी जाति के पैनल के सदस्यों की नियुक्ति में उनकी सिफारिशों को अनदेखा किया गया है। साथ ही योगी सरकार पर

Written By :

admin

Updated

February 14, 2019

लखनऊ–उत्तर प्रदेश की राजनीति से बड़ी ख़बर आ रही है। योगी आदित्‍यनाथ की सरकार को झटका लगा है। कैबिनेट से उनके सहयोगी ने इस्तीफा दे दिया है। 

ओम प्रकाश राजभर ने मंत्री पद छोड़ने की पेशकश की है। उन्‍होंने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से अपना इस्‍तीफा मुख्‍यमंत्री को भेजा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख राजभर ने ट्विटर पर अपना पत्र पोस्‍ट किया है जिसमें उन्‍होंने कहा है कि वह मंत्रालय का प्रभार सौंप रहे हैं, क्योंकि राज्य पिछड़ी जाति के पैनल के सदस्यों की नियुक्ति में उनकी सिफारिशों को अनदेखा किया गया है। साथ ही योगी सरकार पर कैबिनेट मंत्री ने गम्भीर इल्जाम भी लगाए हैं।