दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश-ओलावृष्टि से दिखा बर्फबारी जैसा नजारा

दिल्ली — दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के बाद नजारा बर्फबारी जैसा लग रहा था। खराब मौसम की वजह से दिन में ही अंधेरा छा गया। बारिश की वजह से सड़कों पर लोगों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं। वहीं बारिश की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना दफ्तर से घर जाने वालों को करना पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में ओलावृष्टि की वजह से अचानक ठंड बढ़ गई। खराब मौसम का असर सेटेलाइट टीवी पर भी पड़ा, जिसकी वजह से कई चैनलों के प्रसारण में बाधा आई। तेज बारिश

Written By :

admin

Updated

February 8, 2019

दिल्ली — दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि के बाद नजारा बर्फबारी जैसा लग रहा था। खराब मौसम की वजह से दिन में ही अंधेरा छा गया। बारिश की वजह से सड़कों पर लोगों को भारी ट्रैफिक का सामना करना पड़ा। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं।

वहीं बारिश की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना दफ्तर से घर जाने वालों को करना पड़ा। दिल्ली-एनसीआर में ओलावृष्टि की वजह से अचानक ठंड बढ़ गई। खराब मौसम का असर सेटेलाइट टीवी पर भी पड़ा, जिसकी वजह से कई चैनलों के प्रसारण में बाधा आई। तेज बारिश के साथ ही लगातार तेज हवाओं ने भी आमजन में ठिठुरने पैदा कर दी।