लखनऊ: चारबाग स्थित शर्मा होटल में युवती की हत्या, आरोपी फरार

लखनऊ–राजधानी लखनऊ के चारबाग स्थित शर्मा होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब होटल के कमरा नंबर 110 में युवती की लाश मिली।घटना की सूचना पा कर जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची ।  लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के चारबाग स्थित शर्मा होटल के कमरा नंबर 110 में अम्बेडकर नगर में आयुष विभाग में तैनात समता नाम की नर्स की लाश मिली। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी तो होटल के कमरे से एक नोट मिला इस नोट में अम्बेडकर नगर में ही आयुष विभाग में तैनात डॉक्टर राजेश त्रिपाठी का कबूल नामा था जिसमे आरोपी डॉक्टर ने

Written By :

admin

Updated

January 31, 2019

लखनऊ–राजधानी लखनऊ के चारबाग स्थित शर्मा होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब होटल के कमरा नंबर 110 में युवती की लाश मिली।घटना की सूचना पा कर जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची । 

लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के चारबाग स्थित शर्मा होटल के कमरा नंबर 110 में अम्बेडकर नगर में आयुष विभाग में तैनात समता नाम की नर्स की लाश मिली। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी तो होटल के कमरे से एक नोट मिला इस नोट में अम्बेडकर नगर में ही आयुष विभाग में तैनात डॉक्टर राजेश त्रिपाठी का कबूल नामा था जिसमे आरोपी डॉक्टर ने नर्स की गाला घोटकर हत्या करने की बात कबूली थी, उस कबूलनामे में डॉक्टर ने नर्स की हत्या की वजह उसका चरित्र हीन होना बताया था साथ ही डॉक्टर ने कबूलनामे में खुद भी आत्महत्या की बात लिखी थी। 

होटल के रिसेप्शन पर से एक cctv भी मिली है जिसमे डॉक्टर को फोन पर बात करते हुए देखा गया है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और परिजनों को सूचित कर आरोपी डॉक्टर की तलाश में जुट गई है।