अखिलेश यादव ने मुलायम के पीएम बनने के सपने को तोड़ा…

फर्रुखाबाद— यूपी के फर्रुखाबाद जिले में राजनीति कई तरह से देखने को मिल रही है। देश की जितनी भी क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां है सभी सत्ता के लालच में भाजपा व अन्य पार्टियों को गलत बताकर खुद को साफ सुथरा बताने में लगी हुई है। इसी कडी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में आये प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया की केंद्र की राजनिति से बीजेपी को हटाना ही लक्ष्य है। इसके लिए कांग्रेस से गठबंधन की बात चल रही है। जल्द इस पर फैसला आ जायेगा। दरअसल नगर क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने

Written By :

admin

Updated

January 28, 2019

फर्रुखाबाद— यूपी के फर्रुखाबाद जिले में राजनीति कई तरह से देखने को मिल रही है। देश की जितनी भी क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां है सभी सत्ता के लालच में भाजपा व अन्य पार्टियों को गलत बताकर खुद को साफ सुथरा बताने में लगी हुई है।

इसी कडी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में आये प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया की केंद्र की राजनिति से बीजेपी को हटाना ही लक्ष्य है। इसके लिए कांग्रेस से गठबंधन की बात चल रही है। जल्द इस पर फैसला आ जायेगा। दरअसल नगर क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने पंहुचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर दास लोधी ने कहा कि बीजेपी अन्य दलों को डराने का काम कर ही है।

लेकिन बीजेपी की जुमलेबाजी से अब कोई डरने वाला नही है। उन्होंने कहा की प्रसपा का लक्ष्य है देश से बीजेपी को साफ़ करना। इसके लिए गठबंधन भी होगा। कांग्रेस से इस सम्बन्ध में बात चल रही है। कांग्रेस की स्थिति पहले से देश में बदली है। उन्होंने कहा गठबंधन से ही प्रधानमन्त्री पद का प्रत्याशी भी निकलेगा। उन्होंने सपा के विषय भी तीखे हमले किये।

उन्होंने कहा कि सपा ने बसपा के सामने अपने गुटने टेक दिए।सपा ने पीएम के प्रत्याशी के रूप में मायावती को मान लिया है। सपा अपने पुराने वादे को भूल गयी।पहले मुलायम सिंह यादव को पीएम बनाने की बात सपा करती थी।महागठबंधन में आगे मुलायम सिंह को नही बल्कि मायावती को पीएम सपा बना रही है।उन्होंने कहा की प्रसपा मैनपुरी से चुनाव नही लड़ेगी।क्योंकि यह सीट मुलायम सिंह यादव के लिए प्रसपा ने छोड़ी है।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रुखाबाद)