यूपी की 68500 शिक्षक भर्ती की सीबीआई जांच पर लगी रोक

लखनऊ — इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 68,500 सहायक शिक्षकों की 2018 में हुई भर्ती की सीबीआई जांच आदेश पर रोक लगा दी है। करीब दो घंटे की चली सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया हैं। वहीं, राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राघवेंद्र पेश हुए। 21 दिसंबर को याचिका पर हाईकोर्ट अपना निर्णय सुना सकता है। इससे पहले हाईकोर्ट ने उन सभी 41 याचियों को पक्षकार बनाने के लिए कहा है, जिनकी याचिकाओं पर पुराना निर्णय दिया गया था। दरअसल यूपी सरकार ने विशेष अपील में हाईकोर्ट की एकल पीठ का

Written By :

admin

Updated

December 11, 2018

लखनऊ — इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 68,500 सहायक शिक्षकों की 2018 में हुई भर्ती की सीबीआई जांच आदेश पर रोक लगा दी है।

करीब दो घंटे की चली सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया हैं। वहीं, राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राघवेंद्र पेश हुए। 21 दिसंबर को याचिका पर हाईकोर्ट अपना निर्णय सुना सकता है। इससे पहले हाईकोर्ट ने उन सभी 41 याचियों को पक्षकार बनाने के लिए कहा है, जिनकी याचिकाओं पर पुराना निर्णय दिया गया था।

दरअसल यूपी सरकार ने विशेष अपील में हाईकोर्ट की एकल पीठ का सीबीआई जांच का आदेश निरस्त करने की प्रार्थना की थी। साथ ही अन्य आदेशों पर भी रोक के लिए निवेदन किया था।