दबंगो ने की हैवानियत की हद पार, तीन लोगों को बंधक बना जमकर पीटा

बहराइच–जिले के कोतवाली देहात इलाके में दबंगो ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीन लोगों को एक कमरे में बंधक बनाकर उन्हें जमकर पीटा इस दौरान दबंगो ने हैवानियत की हद पार करते हुये युवकों के साथ अमानवीय कृत्य करते हुये सभी को जान से मार कर फेकने की धमकी दी ।  लोगों की सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने सभी को मुक्त कराया इस दौरान युवकों को पीटने वाले लोग मौके से फरार हो गये ।जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । देहात कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का

Written By :

admin

Updated

November 24, 2018

बहराइच–जिले के कोतवाली देहात इलाके में दबंगो ने अपने साथियों के साथ मिलकर तीन लोगों को एक कमरे में बंधक बनाकर उन्हें जमकर पीटा इस दौरान दबंगो ने हैवानियत की हद पार करते हुये युवकों के साथ अमानवीय कृत्य करते हुये सभी को जान से मार कर फेकने की धमकी दी । 

लोगों की सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने सभी को मुक्त कराया इस दौरान युवकों को पीटने वाले लोग मौके से फरार हो गये ।जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । देहात कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । 

देहात कोतवाली इलाके में कल रात कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय , लतीफ व राकेश नाम के तीन व्यक्तियों को घर मे बंधक बनाकर जमकर पीटा लोगों ने चीखपुकार सुनकर इसकी सूचना देहात कोतवाली पुलिस को दी । जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान मारपीट करने वाले लोग मौके से फरार हो चुके थे । पुलिस ने घायल अवस्था मे तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि अजय की तहरीर पर देहात कोतवाली में तीन नामजद लोगो के खिलाफ धारा 308, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है । 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)