डिवाइडर से टकराई स्कूली बच्चों से भरी बस, 16 छात्र घायल

नोएडा — यूपी के नोएडा में शनिवार सुबह रजनीगंधा अंडरपास के पास एक स्कूल बस डिवाइडक से टकरा गई, जिसमें 16 छात्र घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में 30 छात्र सवार थे। वहीं इस दुर्घटना में ड्राइवर और कंडक्टर भी घायल हो गए जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  बता दें कि सेक्टर 16 इलाके के रजनीगंधा अंडरपास के पास नोएडा प्राधिकरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान अंडरपास पर पड़े बिल्डिंग मटेरियल पर टायर फिसलने से बस अचानक पटल

Written By :

admin

Updated

November 17, 2018

नोएडा — यूपी के नोएडा में शनिवार सुबह रजनीगंधा अंडरपास के पास एक स्कूल बस डिवाइडक से टकरा गई, जिसमें 16 छात्र घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में 30 छात्र सवार थे।

वहीं इस दुर्घटना में ड्राइवर और कंडक्टर भी घायल हो गए जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

बता दें कि सेक्टर 16 इलाके के रजनीगंधा अंडरपास के पास नोएडा प्राधिकरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान अंडरपास पर पड़े बिल्डिंग मटेरियल पर टायर फिसलने से बस अचानक पटल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां ड्राइवर और कंडक्टर की हालत नाजूक बताई जा रही है।