एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा अम्बेडकरनगर,युवक की मौत

अम्बेडकरनगर — बीती रात मवेशी चोरी करने आये आधा दर्जन बदमाशों को ग्रामीणो ने घेर लिया वहीं ग्रामीणों के घेराबंदी से घबराये बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायर कर दिया । इस दौरान गोली एक ग्रामीण को लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना थाना जलालपुर के मदरहा गांव की है ।   एक के बाद एक लगातार हो रही वारदातों ने अम्बेडकरनगर पुलिस की पोल खोलकर रख दी है।बता दें कि एक महीने के भीतर इस तीसरी बड़ी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। फर्क सिर्फ इतना है की हर बार गोली दिन में चली लेकिन

Written By :

admin

Updated

November 15, 2018

अम्बेडकरनगर — बीती रात मवेशी चोरी करने आये आधा दर्जन बदमाशों को ग्रामीणो ने घेर लिया वहीं ग्रामीणों के घेराबंदी से घबराये बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायर कर दिया । इस दौरान गोली एक ग्रामीण को लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना थाना जलालपुर के मदरहा गांव की है । 

 एक के बाद एक लगातार हो रही वारदातों ने अम्बेडकरनगर पुलिस की पोल खोलकर रख दी है।बता दें कि एक महीने के भीतर इस तीसरी बड़ी वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया है। फर्क सिर्फ इतना है की हर बार गोली दिन में चली लेकिन इस बार रात के अंधेरे में बदमाशो ने गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में सनसनी फैला दी। इन्ही गोलियों की चपेट में आये एक ग्रामीण की मौत हो गयी। 

वहीं मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर कर उसकी जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि बाकी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। इसके अलावा गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और बदमाशो की गिरफ़्तारी और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग करने लगे। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि युवक की मौत पत्थर लगने से हुई है जबकि ग्रामीण और परिजनों का आरोप है कि मौत गोली लगने से हुई है । हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

(रिपोर्ट-कार्तिकेय द्विवेदी,अम्बेडकरनगर)