80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ रेप, इलाज के दौरान मौत

कानपुर– कानपुर में यूं तो क्राइम को कंट्रोल करने में ऑपरेशन लंगड़ा जोरो पर है लेकिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार जैसी घटनाओं को काबू करने में कानपुर पुलिस पूरी तरह फेल नजर आ रही है।  हद तो तब हो गई जब 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार हो गया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 वर्षीय युवक ने अपनी दादी की उम्र के बराबर की व्रद्ध महिला को अपनी हवस का शिकार बना दिया, जिससे बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई । आप को बता दे कि  कानपुर के किदवई

Written By :

admin

Updated

January 4, 2019

कानपुर– कानपुर में यूं तो क्राइम को कंट्रोल करने में ऑपरेशन लंगड़ा जोरो पर है लेकिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार जैसी घटनाओं को काबू करने में कानपुर पुलिस पूरी तरह फेल नजर आ रही है। 

हद तो तब हो गई जब 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार हो गया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 वर्षीय युवक ने अपनी दादी की उम्र के बराबर की व्रद्ध महिला को अपनी हवस का शिकार बना दिया, जिससे बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई । आप को बता दे कि 

कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र  जूही डिपो की रहने वाली महिला अपने घर मे सो रही थी तभी पड़ोस का रहने वाला 25 वर्षीय अमर नाम का यूवक नशे में धुत्त हो कर आया और महिला के साथ रेप कर दिया।  

बुजुर्ग महिला के नाती दीपक ने बताया कि उसकी दादी कमरे में अकेले सो रही थी। देर रात को पड़ोस का रहने वाला युवक अमर नशे में आया और दरवाजा बन्द कर के अंदर चला गया। जब रात को वो दादी को देखने गया तो दरवाजा अंदर से बन्द पाया गया । काफी आवाजे देने के बाद जब दरवाजा खुला तो देखा दादी के साथ युवक लेटा हुआ था। आरोपी युवक को जब पकड़ के पूछा गया तो उसने पूरी घटना कुबूल कर ली।मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

(रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा, कानपुर )