उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ का धरना प्रदर्शन

फर्रूखाबाद– फर्रुखाबाद राजस्व विभाग में चकबंदी के विलय प्रतिनियुक्त के विरोध एवं मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना कलेक्ट्रेट परिसर में दिया गया जिसमें कई प्रकार की मांगों को रखा गया। धरना प्रदर्शन में तहसीलदार नायब तहसीलदार लेखपाल संग्रह अमीन भूलेख अधिकारी राजस्व निरीक्षक कलेक्ट्रेट अनुसेवक संवर्ग सनवर्गीय सदस्यों द्वारा डीएमके माध्यम से अध्यक्ष राजस्व परिषद अपर मुख्य सचिव राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उन्होंने मांग की है राजस्व में चकबंदी मिले होने के कारण कर्मचारियों की पदोन्नति में बहुत बड़ी बाधा होगी साथ ही वेतन में विसंगतियां पैदा हो जाएंगी इसलिए किसी प्रकार से वह इस विलय का

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 11, 2019

फर्रूखाबाद– फर्रुखाबाद राजस्व विभाग में चकबंदी के विलय प्रतिनियुक्त के विरोध एवं मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना कलेक्ट्रेट परिसर में दिया गया जिसमें कई प्रकार की मांगों को रखा गया।

धरना प्रदर्शन में तहसीलदार नायब तहसीलदार लेखपाल संग्रह अमीन भूलेख अधिकारी राजस्व निरीक्षक कलेक्ट्रेट अनुसेवक संवर्ग सनवर्गीय सदस्यों द्वारा डीएमके माध्यम से अध्यक्ष राजस्व परिषद अपर मुख्य सचिव राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उन्होंने मांग की है राजस्व में चकबंदी मिले होने के कारण कर्मचारियों की पदोन्नति में बहुत बड़ी बाधा होगी साथ ही वेतन में विसंगतियां पैदा हो जाएंगी इसलिए किसी प्रकार से वह इस विलय का घोर विरोध प्रदर्शन करते हैं यदि प्रदेश सरकार द्वारा उनकी मांगों को नहीं माना गया तो अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे यह आंदोलन उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में एक साथ किया जा रहा है उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ के जिला अध्यक्ष राजू कुमार तहसीलदार सदर ने बताया प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आज सरकार के इस फैसले के विरोध में एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया था।

यदि सरकार हमारी मांगों को लेकर तैयार होती है तो आगे किसी प्रकार का विरोध प्रदर्शन नहीं होगा लेकिन मांगों को गायब नहीं माना जाता है तो पूरे प्रदेश के कर्मचारी एक साथ एक बैनर तले विरोध प्रदर्शन करेंगे हमारे संग की अपेक्षा है कि मुख्यमंत्री हमारी मांगों को संज्ञान में लेकर इस विलय की कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से रोक लगा देंगे। इस मौके पर तहसीलदार अमृतपुर प्रदीप कुमार गोपाल सिंह तहसीलदार कायमगंज बलवीर सिंह सत्येंद्र कटियार, अजीत द्विवेदी अजय कुमार सिंह संदीप दीक्षित बृजकिशोर संजय सिंह रघुवीर सिंह राजकुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)