मायावती के जन्मदिन के केक पर टूट पड़े कार्यकर्ता, जमकर हुई मारपीट

अमरोहा–कल बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपना 63वां जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया। लेकिन बसपा की मुखिया मायावती के जन्मदिन पर अमरोहा में आयोजित एक कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब लोग बुरी तरह से केक पर झपट पड़े।  उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भी बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मायावती के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें 63 किलो का केक ऑर्डर किया गया, लेकिन समर्थकों ने उसे बर्बाद कर दिया। समर्थक केक कटने के बाद मिलने का इंतजार किए बिना ही उसे पर सीधे टूट पड़े और उन्होंने केक लूटना शुरू कर

Written By :

admin

Updated

January 16, 2019

अमरोहा–कल बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपना 63वां जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया। लेकिन बसपा की मुखिया मायावती के जन्मदिन पर अमरोहा में आयोजित एक कार्यक्रम में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब लोग बुरी तरह से केक पर झपट पड़े। 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में भी बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मायावती के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें 63 किलो का केक ऑर्डर किया गया, लेकिन समर्थकों ने उसे बर्बाद कर दिया। समर्थक केक कटने के बाद मिलने का इंतजार किए बिना ही उसे पर सीधे टूट पड़े और उन्होंने केक लूटना शुरू कर दिया।लोग दोनों हाथों से जितना मौका मिला, केक उठाते रहे। इस दौरान केक के पास मौजूद कुछ लोगों ने केक लूटने वाले समर्थकों को दूर हटाने की कोशिश की। 

बसपा समर्थकों की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। इस वाकये का वीडिया भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर कई तरह के कमेंट लोग कर रहे हैं।