छत्तीसगढ़ में 62 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

न्यूज डेस्क — छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मंगलवार को 62 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 62 नक्सलवादियों ने 51 देशी हथियारों के साथ बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा तथा नारायणपुर के एसपी जितेंद्र शुक्ला की मौजूदगी में समर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को कहना है अब हम समाज की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं हमने अपने जीवन का अनमोल समय खो दिया है। वहीं एसपी ने समर्पण करने वाले नक्सलियों से कहा कि जैसे आप लोग ने अब सही रास्ता अपनाया

Written By :

admin

Updated

November 6, 2018

न्यूज डेस्क — छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मंगलवार को 62 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 62 नक्सलवादियों ने 51 देशी हथियारों के साथ बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा तथा नारायणपुर के एसपी जितेंद्र शुक्ला की मौजूदगी में समर्पण कर दिया है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को कहना है अब हम समाज की मुख्यधारा से जुड़ना चाहते हैं हमने अपने जीवन का अनमोल समय खो दिया है। वहीं एसपी ने समर्पण करने वाले नक्सलियों से कहा कि जैसे आप लोग ने अब सही रास्ता अपनाया उसी तरह अपने अन्य दूसरे साथियों को भी समझाएं और उन्हें अपने साथ लाने का प्रयास करें।