6 माह पूर्व मासूम से किया था रेप, ऐसे फंसा पुलिस के शिकंजे में

एटा–जनपद एटा के एसएसपी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना सकीट पुलिस ने एक रेप के शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हाशिल की है। पुलिस ने करीब छः माह पूर्व थाना सकीट क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने की घटना में लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। आपको बता दें ये पूरा मामला थाना कोतवाली सकीट क्षेत्र का है, जहा एसएसपी एटा सुनील कुमार सिंह ने ने उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 25, 2019

एटा–जनपद एटा के एसएसपी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना सकीट पुलिस ने एक रेप के शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हाशिल की है।

पुलिस ने करीब छः माह पूर्व थाना सकीट क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने की घटना में लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। आपको बता दें ये पूरा मामला थाना कोतवाली सकीट क्षेत्र का है, जहा एसएसपी एटा सुनील कुमार सिंह ने ने उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए थानाध्य्क्ष सकीट को सख्ती से घटना का अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है।

थाना सकीट पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर घटना में फरार चल रहे शातिर आरोपी राजीव पुत्र उदयवीर सिंह निवासी पैरइया युवक को सवालात अड्डे के पास से गिरफ्तार किया गया है। वही ये शातिर आरोपी के खिलाफ जनपद में 1 दर्जन से ज्यादा थानों में रेप,पोस्को सहित दर्जनों मामले दर्ज है। वही आरोपी के विरूद्ध थाना सकीट में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)