सनसनखेज खुलासा: 5 साल पहले पत्नी की हत्या कर नहर में फेंकी लाश और…

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक बड़ा सनसनीखेज खुलासा किया है। 5 साल पहले पत्नी को मारकर गंग नहर में फेंक देने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बेहद असामान्य परिस्थितियों में इस मामले का खुलासा हुआ है।

Written By :

Shweta Singh

Updated

August 29, 2020

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक बड़ा सनसनीखेज खुलासा किया है। 5 साल पहले पत्नी को मारकर गंग नहर में फेंक देने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बेहद असामान्य परिस्थितियों में इस मामले का खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें-सांसद मेनका गांधी पर भारी पड़ा उनका ही बयान

हालांकि, अब मामले को कोर्ट में साबित करने की बड़ी चुनौती पुलिस के सामने है। दरअसल, पुलिस को महिला की लाश अभी नहीं मिली है। लाश की तलाश करने में पुलिस जुटी हुई है।

लड़की के परिवार ने 5 साल बाद एफआईआर की-

नोएडा पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। यह मामला 2015 का है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी भीम ने 2015 में अपनी पत्नी भारती की हत्या कर उसका शव गाजियाबाद की मसूरी नहर में फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजन ने एक महीने पहले ही मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया-

अपर उपायुक्त ने बताया कि शिकायत के बाद थाना फेस- 3 पुलिस ने मृतका के पति भीम को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की और इस दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसने उसका शव नहर में फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि मामला पांच साल पुराना होने की वजह से अभी तक शव बरामद नहीं हो पाया है।

 

https://youtu.be/kdRUoccHo_Y

ये भी पढ़ें..UP में सख्त होगी साप्ताहिक बंदी, CM योगी ने दिए कड़े निर्देश

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )