5 महीने का भ्रूण लेकर न्याय की गुहार लगाने पहुंची नाबालिग, हैरान रह गए एसएसपी 

मेरठ — उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही महिलाओं के प्रति अपराध को लेकर काफी गंभीर है। लेकिन सूबे में महिलाओं पर पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला मेरठ का है। जहां एसएसपी ऑफिस में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक नाबालिग युवती अपना 5 महीने का भ्रूण लेकर न्याय की गुहार लगाने पहुंची ।वहीं एसएसपी खुद हैरान रह गए जब उन्होंने पीड़िता की कहानी सुनी।  युवती की माने तो थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मदीना कॉलोनी में रहकर ये लोग मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं । वही इलाके के दबंग

Written By :

admin

Updated

May 19, 2018

मेरठ — उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही महिलाओं के प्रति अपराध को लेकर काफी गंभीर है। लेकिन सूबे में महिलाओं पर पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला मेरठ का है। जहां एसएसपी ऑफिस में उस समय हड़कंप मच गया।

जब एक नाबालिग युवती अपना 5 महीने का भ्रूण लेकर न्याय की गुहार लगाने पहुंची ।वहीं एसएसपी खुद हैरान रह गए जब उन्होंने पीड़िता की कहानी सुनी। 

युवती की माने तो थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मदीना कॉलोनी में रहकर ये लोग मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं । वही इलाके के दबंग लड़कों ने पहले उसके साथ गैंगरेप किया और फिर लगातार उससे संबंध बनाते रहे। इस दौरान जब वह 3 महीने की गर्भवती हो गई तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई। इलाके के लोगों ने उस पर समझौते के लिए दबाव बनाया बकायदा क्षेत्र में इसके लिए पंचायत भी हुई। भरी पंचायत में रुपए लेकर मामला निपटाने का दबाव बनाया गया।

 जिसके बाद फैसला युवती और उसके परिजनों को नागवार गुजरा और वह कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। फिलहाल एसएसपी ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनकी माने तो पोस्को के नए संशोधन के साथ मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट-अर्जुन टंडन,मेरठ)