हाथरस में 48 पुलिसकर्मियों को किया गया क्वारंटाइन

कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप पर हाथरस में प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है। आगरा से विशेष ड्यूटी करके लौटे 48 पुलिसकर्मियों (Policemen) को हाथरस के सेंट फ्रांसिस कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है...

Written By :

Shweta Singh

Updated

May 6, 2020

हाथरसः जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप पर हाथरस में प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है। आगरा से विशेष ड्यूटी करके लौटे 48 पुलिसकर्मियों (Policemen) को हाथरस के सेंट फ्रांसिस कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है।

ये भी पढ़ें..आंधी-बारिश से बेहाल हुआ यूपी, 14 की मौत

इस दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी खुद एसपी कर रहे हैं। आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान विशेष ड्यूटी करके बापस लौटे हाथरस जिले के 48 पुलिसकर्मियों (Policemen) को शहर के सेंट फ्रांसिस कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया है।

इस क्वारंटीन सेंटर का जिले के पुलिस कप्तान ने निरीक्षण किया है। निरीक्षण में उन्हें सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली है। एसपी ने बताया है कि कुछ दिन बाद इनका सेम्पिल टेस्ट लिया जायेगा जिसमें ये नेगेटिव पाए गए तो इन्हें होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें..यूपी में निजी दफ्तरों के साथ इन दुकानों को खोलने की इजाजत

(रिपोर्ट- सूरज मौर्या, हाथरस)