मासूम से गैंगरेप के 3 आरोपी अरेस्ट

एटा–एटा में पुलिस ने गैंगरेप के 3 आरोपियों को अवागढ़ क्षेत्र के फरिहा मोड़ से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अवागढ़ क्षेत्र की रहने वाली 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अज्ञात 3 दरिंदों ने रेप की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे।  बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी पशु चोरी करने के लिए आए थे। पशु घरों के अंदर बधे हुए थे चोरी के फिराक में थे। तभी इन तीनों आरोपियों ने 10 वर्ष की मासूम बच्ची को अकेला देख कर इनके अंदर का वहशीपन और दरिंदगी जाग गई और इन दरिंदों ने

Written By :

admin

Updated

August 30, 2019

एटा–एटा में पुलिस ने गैंगरेप के 3 आरोपियों को अवागढ़ क्षेत्र के फरिहा मोड़ से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अवागढ़ क्षेत्र की रहने वाली 10 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अज्ञात 3 दरिंदों ने रेप की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे। 

बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी पशु चोरी करने के लिए आए थे। पशु घरों के अंदर बधे हुए थे चोरी के फिराक में थे। तभी इन तीनों आरोपियों ने 10 वर्ष की मासूम बच्ची को अकेला देख कर इनके अंदर का वहशीपन और दरिंदगी जाग गई और इन दरिंदों ने तीसरी क्लास की 10 वर्षीय बच्ची को उठाकर ले जाकर खेतों में बने ट्यूबवेल पर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। मासूम चिल्लाती, तड़पती रही लेकिन इन दुर्दांत दरिंदों को एक भी बार मानवता नही जागी और इन बेरहम आरोपियों ने मासूम के साथ इस दरिंदगी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पकड़े गए आरिफ निवासी नदरई जनपद कासगंज,इसरार गांव धौर्रा थाना एत्मादपुर जनपद आगरा, कलुआ भंडार गढ़ी थाना बरहन जनपद आगरा का रहने वाला बताये जा रहे है। 

वहीं एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया यह तीनों शातिर पशु चोर हैं और इनके द्वारा आगरा कासगंज, एटा, व अन्य जनपदों में भी पशु चोरी घटनाओं में पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं। इन तीनों को अवागढ़ थाना क्षेत्र के फरिहा रोड से गिरफ्तार कर लिया है और इन पर 376 और पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही पूरी कर इन तीनो आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)