पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

बहराइच: महसी ग्राम में पुरानी रंजिश को लेकर बीती देर रात पड़ोसियों ने एक युवक को गोली मार दी परिजनों की सूचना पर पुलिस घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया । हरदी थाना क्षेत्र के महसी ग्राम में रहने वाले कन्हइया पांडे और उनके पड़ोस में रहने वाले संतोष मिश्रा के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है । कल शाम को दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई । जिसके बाद संतोष ने अपने परिजनों के साथ कन्हइया के साथ मारपीट करने के

Written By :

Shweta Singh

Updated

March 18, 2020

बहराइच: महसी ग्राम में पुरानी रंजिश को लेकर बीती देर रात पड़ोसियों ने एक युवक को गोली मार दी परिजनों की सूचना पर पुलिस घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया ।

हरदी थाना क्षेत्र के महसी ग्राम में रहने वाले कन्हइया पांडे और उनके पड़ोस में रहने वाले संतोष मिश्रा के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है । कल शाम को दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई । जिसके बाद संतोष ने अपने परिजनों के साथ कन्हइया के साथ मारपीट करने के बाद अपने लाइसेंसी असलहे से गोली मार दी । लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिये लेकर जिला अस्पताल पहुंची । जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की ।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया की मृतक की पत्नी पिंकी तहरीर पर संतोष मिश्रा समेत पांच लोगों के खिलाफ हरदी थाने में हत्या की धारा के तहत मामला दर्जकर हत्या में शामिल संतोष मिश्रा , राजेश , मिश्रा व अर्जुन मिश्रा को गिरफ्तार कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम छापेमारी कर रही है ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)