मथुरा में मुठभेड़ के बाद 25 हजार इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

मथुरा — मंगलवार की देर शाम थाना राया क्षेत्र के बलदेव रोड पर सिहोरा गांव के समीप अचानक गोलियां चलने की आवाज से सनसनी फैल गयी । गोलियों की आवाज शांत होने पर पता चला कि पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गयी है ।  दरअसल मंगलवार की शाम थाना राया प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा को सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश हरीश चंद्र किसी वारदात को अंजाम देने के लिये बलदेव रोड पर खड़ा है । सूचना पर थाना राया प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा मय फोर्स के बदमाश को पकड़ने पहुँचे तो वह बाइक पर भागने लगा ।

Written By :

admin

Updated

December 19, 2018

मथुरा — मंगलवार की देर शाम थाना राया क्षेत्र के बलदेव रोड पर सिहोरा गांव के समीप अचानक गोलियां चलने की आवाज से सनसनी फैल गयी । गोलियों की आवाज शांत होने पर पता चला कि पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गयी है । 

दरअसल मंगलवार की शाम थाना राया प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा को सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश हरीश चंद्र किसी वारदात को अंजाम देने के लिये बलदेव रोड पर खड़ा है । सूचना पर थाना राया प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा मय फोर्स के बदमाश को पकड़ने पहुँचे तो वह बाइक पर भागने लगा । पुलिस ने जब पीछा किया तो उसने बाइक रोककर पुलिस पर फायर कर दिया । 

पुलिस ने भी जवावी कार्यवाही करते हुए उस पर फायर किए तो उसके पैर में गोली लग गयी और घायल हो गया । घायल बदमाश को तत्काल पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।वही पुलिस ने मौके से तमंचा और चोरी की बाइक बरामद की । घायल बदमाश हरीश चंद्र पर 25 हजार रुपये का इनाम था।इसके अलावा वह 4 मुकद्दमों में वांछित चल रहा था । इसके साथ ही इस पर अभी तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा लूट, हत्या के मामले दर्ज है । फिलहाल पुलिस घायल बदमाश का इलाज करा रही है। 

(रिपोर्ट- सुरेश सैनी, मथुरा)