न्यूज डेस्क– अमेरिका में एक शॉपिंग मॉल के बाहर लड़की को तस्वीरें खिंचवाना महंगा पड़ गया है, लड़की शॉपिंग मॉल के बाहर तस्वीरें खिंचवा रही थी तभी किसी ने पुलिस को बताया और कुछ ही देर में ये लड़की और उसका फोटोग्राफर दोनो ही गिरफ्तार कर लिए गए।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर तस्वीरें खिंचवाने में ऐसा कौन सा जुर्म हो गया कि पुलिस को दोनो को गिरफ्तार करना पड़ गया, तो आपको बता दें कि ये लड़की न्यूड होकर तस्वीरें खिंचवा रही थी। 22 वर्षीय चेल्सी गुएरा पेशे से एक मॉडल है।
और यह मॉल की पार्किंग में काले रंग के लंबे स्टॉकिंग्स में घूम रही थी, जबकि पास में डिजिटल कैमरा थामे माइकल वॉर्नोक (63) फोटोग्राफर उसकी तस्वीरें खींच रहा था वह पिट्सबर्ग का रहने वाला है। जब मॉडल से इस बारे में पूछताछ की तो जवाब मिला कि वह सिर्फ आर्ट प्रोजेक्ट था।
वे लोग सिर्फ फोटो में कलात्मकता लाने के लिए ऐसा कर रहे थे। और वैसे भी “न्यूड मॉडलिंग मेरा पेशा है। मैं इसी के जरिए कॉलेज की पढ़ाई का खर्च निकालती हूं।” फिलहाल पुलिस ने इस मॉडल पर 300 डॉलर (तकरीबन साढ़े 19 हजार रुपए) प्रति न्यूड फोटो के हिसाब से जुर्माना लगाया गया है।
वहीं अपनी बेटी की गिरफ्तारी पर क्रिस्टी चैंपियन ने कहा कि मैंने अपनी बेटी से कहा था कि वह अपने कपड़ों को खुला रखे या कहीं और रख दे। क्योंकि यह एक कला है।

