21 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या

अम्बेडकरनगर — 21 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है.हत्या से जहां इलाके में सनसनी फैल गयी.तो वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है.अपर पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया और जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी की बात कही है. घटना आलापुर थानाक्षेत्र के बाहर पुर गांव की है.जहां पर अज्ञात हमलावरों ने युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए.सुबह जब ग्रामीण गांव के बाहर

Written By :

SK Sharma

Updated

February 25, 2020

अम्बेडकरनगर — 21 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है.हत्या से जहां इलाके में सनसनी फैल गयी.तो वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है.अपर पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया और जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी की बात कही है.

घटना आलापुर थानाक्षेत्र के बाहर पुर गांव की है.जहां पर अज्ञात हमलावरों ने युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी और हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए.सुबह जब ग्रामीण गांव के बाहर घूमने निकले तो शव देखकर घबरा गए. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त कर हत्यारो की तलाश में जुट गई है.घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने बारीकी से घटना की जांच की और जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की बात कही.वही इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.