BJP के 200 से ज्यादा विधायक धरने पर बैठे, सरकार पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

लख़नऊ–उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। BJP के 200 से ज्यादा विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। विधायकों ने भाजपा सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बीजेपी के 200 से ज्यादा विधायक उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर सदन में धरने पर बैठ गए और विपक्ष ने इस मौके का फायदा उठाने में तनिक भी देरी नहीं की। विपक्ष ने भी बीजेपी विधायकों को समर्थन दिया। दरअसल नंद किशोर गुर्जर मामले को लेकर सदन में न उठा पाने के कारण आज बीजेपी विधायकों ने हंगामा खड़ा कर दिया, जिसे

Written By :

Shweta Singh

Updated

December 17, 2019

लख़नऊ–उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। BJP के 200 से ज्यादा विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। विधायकों ने भाजपा सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

बीजेपी के 200 से ज्यादा विधायक उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर सदन में धरने पर बैठ गए और विपक्ष ने इस मौके का फायदा उठाने में तनिक भी देरी नहीं की। विपक्ष ने भी बीजेपी विधायकों को समर्थन दिया। दरअसल नंद किशोर गुर्जर मामले को लेकर सदन में न उठा पाने के कारण आज बीजेपी विधायकों ने हंगामा खड़ा कर दिया, जिसे परिषद सदस्यों का समर्थन मिल गया।