कांग्रेस दफ्तर पहुंचा राहुल-प्रियंका का काफिला, 20KM. लम्बा था रोड शो

लखनऊ–पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने लखनऊ में अपना पहला मेगा रोड शो किया। अब यह रोड शो कांग्रेस दफ्तर पहुँच चूका है।    राहुल, प्रियंका और ज्योतिरादित्य के रोड शो के दौरान ऐसा समय भी आया जब उनका काफिला बिजली के तारों की वजह से थोड़ी देर के लिए रुक गया। तारों की वजह से सभी नेताओं को नीचे बैठना पड़ गया। इससे पहले 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी राहुल और अखिलेश यादव के रोड शो में ऐसा ही मंजर देखने को मिला था।  इस रोड शो शामिल हुए कांग्रेस के

Written By :

admin

Updated

February 11, 2019

लखनऊ–पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने लखनऊ में अपना पहला मेगा रोड शो किया। अब यह रोड शो कांग्रेस दफ्तर पहुँच चूका है।   

राहुल, प्रियंका और ज्योतिरादित्य के रोड शो के दौरान ऐसा समय भी आया जब उनका काफिला बिजली के तारों की वजह से थोड़ी देर के लिए रुक गया। तारों की वजह से सभी नेताओं को नीचे बैठना पड़ गया। इससे पहले 2017 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी राहुल और अखिलेश यादव के रोड शो में ऐसा ही मंजर देखने को मिला था। 

इस रोड शो शामिल हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रियंका गांधी के भाई राहुल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में फ्रंट फुट पर खेलेंगे। हमारा लक्ष्य लोकसभा चुनाव के साथ यूपी की विधानसभा भी है। यह काफिला पांच घंटे से ज्यादा समय तक चला। कांग्रेस दफ्तर में राहुल गांधी लोगों को संबोधित कर रहे  हैं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है। नरेंद्र मोदी ने पांच साल में हिन्दुस्तान में क्या किया। युवा कह रहे कि चौकीदार ने किसी को रोजगार नहीं दिया।

वहीं रोड शो में शामिल ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘जन जन की यही पुकार, अब अलविदा जुमला सरकार’ ।

यह भी पढ़ेंः-लखनऊ में रोड शो से पहले प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर की एंट्री

लखनऊःप्रियंका गांधी के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाया गया कांग्रेस दफ्तर

लखनऊ पहुंचे प्रियंका और राहुल गांधी, ‘लकी’ बस से रोड शो शुरू

…जब रोड शो में राहुल लहराने लगे राफेल, लूट ली पूरी लाइमलाइट

लखनऊ में प्रियंका गांधी ने लिया ‘दुर्गा अवतार’ !

2022 में यूपी का सीएम चेहरा हो सकती है प्रियंका गांधी !

प्रियंका के रोड शो में लगे “चौकीदार चोर है” के नारे