यूपीः लंबे समय से एक जगह जमे 19 ARTO का तबादला, देखें लिस्ट…

योगी सरकार ने प्रदेश में लंबे समय से एक जगह जमे 19 ARTO अफसरों का ट्रांसफर कर दिए हैं. इनमें से 11 अफसरों को मुख्यालय से जिलों में भेजा गया है. जबकि कई अफसरों के जिलों मे बदलाव किया गया है.

Written By :

SK Sharma

Updated

December 23, 2020

योगी सरकार ने प्रदेश में लंबे समय से एक जगह जमे 19 ARTO अफसरों का ट्रांसफर कर दिए हैं. इनमें से 11 अफसरों को मुख्यालय से जिलों में भेजा गया है. जबकि कई अफसरों के जिलों मे बदलाव किया गया है.

ये भी पढ़ें..लाखों रुपयों से भरा बैग ले उड़ा बंदर, फिर पेड़ पर चढ़ करने लगा नोटों की बारिश…

इन अफसरों के हुए तबादले…

इसके तहत मुख्यालय में तैँनात ARTO ऋतु सिंह को उन्नाव, राजीव कुमार को ललितपुर, आलोक सिंह को लखीमपुर खीरी, आरके सरोज को रायबरेली, आदित्य त्रिपाठी को अमरोहा भेजा गया है.

इनके अलावा मुख्यालय में तैनात अखिलेश कुमार द्विवेदी को सुल्तानपुर प्रवर्तन से लखनऊ, वीके सिंह को लखीमपुर से गोरखपुर, संजीव कुमार सिंह को गोंडा से मुख्यालय, बबीता को मथुरा से गोंडा, सत्येंद्र कुमार यादव को आजमगढ़, मोहम्मद अजीम को कुशीनगर, राघवेंद्र सिंह को गाजियाबाद, सुरेंद्र सिंह को रामपुर, विवेक शुक्ला को मिर्जापुर और अमित राजन राय को प्रवर्तन लखनऊ में तैनाती मिली है.

वहीं सुधीर कुमार वर्मा को प्रवर्तन कानपुर से कानपुर प्रशासन, प्रणव झा को बिजनोर से मैनपुरी, राजेश कर्दम को मैनपुरी से मुख्यालय और शिवशंकर सिंह को अमरोहा से बिजनौर तैनाती दी गई है.

ये रही पूरी लिस्ट…

arto तबादला

ये भी पढ़ें..पत्नी को गैर मर्द संग आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने उठाया खौकनाक कदम…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )