छेड़छाड़ से आजिज आकर इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फतेहपुर–यूपी सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम प्रयास किये जा रहे, लेकिन प्रदेश में रेप और छेड़खानी की घटनाओं पर योगी की पुलिस लगाम लगाने में निरंकुश साबित हो रही है । ऐसा ही एक ताजा मामला फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे का है जहाँ इंटर की छात्रा ने शोहदे की छेड़खानी से आजिज आकर अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी।  आपको बता दे की कस्बे का रहने वाला खुर्रम आए दिन इस छात्रा को कॉलेज जाते समय इसके साथ छेड़खानी किया करता था और बात इतनी बढ़ गई की इस छात्रा के ऊपर शादी

Written By :

admin

Updated

July 7, 2018

फतेहपुर–यूपी सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए तमाम प्रयास किये जा रहे, लेकिन प्रदेश में रेप और छेड़खानी की घटनाओं पर योगी की पुलिस लगाम लगाने में निरंकुश साबित हो रही है । ऐसा ही एक ताजा मामला फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे का है जहाँ इंटर की छात्रा ने शोहदे की छेड़खानी से आजिज आकर अपने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। 

आपको बता दे की कस्बे का रहने वाला खुर्रम आए दिन इस छात्रा को कॉलेज जाते समय इसके साथ छेड़खानी किया करता था और बात इतनी बढ़ गई की इस छात्रा के ऊपर शादी करने का दबाव बनाने लगा। जब छात्रा ने इस बात की जानकारी अपने घरवालों को दी तब छात्रा के घरवालों ने लड़के के घर पर जाकर यह सारी बात बताई। लेकिन लड़के के घर वालों ने अपने लड़के की गलती न बताते हुए उसके पिता को अपने लड़के के साथ अपनी लड़की की शादी करने का दबाव बनाने लगे और ऐसा न करने पर यह सारी बात को वायरल करने की धमकी दे डाली। 

इस बात की जानकारी जैसे ही छात्रा को लगी उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीँ इस मामले में मृतक छात्र के पिता का कहना है की मेरी बेटी जब भी कॉलेज जाया करती थी मोहल्ले का रहने वाला खुर्रम इसके साथ छेड़खानी किया करता था। जब मेरी बेटी ने इस बात की जानकारी मुझे दी तो मैंने इसकी शिकायत लड़के के घरवालों से की लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी और मुझ पर उल्टा ही मेरे लड़की के साथ अपने लड़के का शादी का दबाव बनाने लगे ।वहीँ इस मामले में एसपी राहुल राज का कहना है की एक 16 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर लिया है। जांच के दौरान प्रेम प्रसंग की बात सामने आयी है । मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूंछतांछ की जा रही है। 

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर )