BJP को तगड़ा झटका, एक साथ 1500 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

मऊ–नए साल में बीजेपी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। एक तरफ   कांग्रेस ने प्रियंका को राजीति में उतारकर एक बड़ा दांव चल दिया है तो वहीँ दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय के व्यवहार से परेशान होकर 1500 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने अनेक विभागों से अवैध धन उगाही की है।विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को हटाए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार

Written By :

admin

Updated

January 24, 2019

मऊ–नए साल में बीजेपी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। एक तरफ   कांग्रेस ने प्रियंका को राजीति में उतारकर एक बड़ा दांव चल दिया है तो वहीँ दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय के व्यवहार से परेशान होकर 1500 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है।

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने अनेक विभागों से अवैध धन उगाही की है।विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को हटाए जाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनानी है तो किसी साफ छवि वाले जिलाध्यक्ष को पार्टी की कमान सौंपी जाए।

यह भी पढ़ेंः- यूपी में भाजपा के 30 बूथ अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा, मची खलबली

बता दें, कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय का पुतला भी फूंका। दोहरीघाट के मंडल अध्यक्ष रामधीन पांडेय ने बताया कि हम लोग प्रदर्शन के माध्यम से अपने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बताना चाहते है कि जब तक यह जिलाध्यक्ष को हटाया नहीं जाएगा तब तक मऊ जिले में कमल खिलेगा नहीं। इसलिए लोकसभा चुनाव जीतने के लिए इन्हें हटाना बेहद ही जरूरी है।