जनता के खातों में धीरे-धीरे आएंगे 15 लाख रुपए : रामदास अठावले

न्यूज डेस्क — 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में जनता के खाते में 15 लाख रुपए आने का बयान दिया था, इसे लेकर नेताओं और मंत्रियों के चौंकाने वाले बयान आते रहे हैं। अब केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के सांगली में चौंकाने वाला बयान दिया है। अठावले ने कहा कि देश की जनता के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपए धीरे-धीरे आएंगे, एकमुश्त नहीं। रिजर्व बैंक से इसके लिए पैसा मांगा गया है, लेकिन वह दे नहीं रही है। इसलिए पैसा इकट्ठा नहीं हो रहा है। इसमें

Written By :

admin

Updated

December 19, 2018

न्यूज डेस्क — 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में जनता के खाते में 15 लाख रुपए आने का बयान दिया था, इसे लेकर नेताओं और मंत्रियों के चौंकाने वाले बयान आते रहे हैं।

अब केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के सांगली में चौंकाने वाला बयान दिया है। अठावले ने कहा कि देश की जनता के बैंक खाते में 15-15 लाख रुपए धीरे-धीरे आएंगे, एकमुश्त नहीं। रिजर्व बैंक से इसके लिए पैसा मांगा गया है, लेकिन वह दे नहीं रही है। इसलिए पैसा इकट्ठा नहीं हो रहा है। इसमें कुछ तकनीकी समस्याएं हैं।