140/90 नहीं, अब 130/80 पर होगा हाई ब्लड प्रेशर

हेल्थ डेस्क — अब हाई ब्लड प्रेशर के मानक बदले जा चुके हैं। जिसके अनुसार 45 साल के कम उम्र के पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर रोग के लक्षण तीन गुना हो जाएंगे जबकि 45 साल से कम उम्र की महिलाओं में इस रोग का प्रसार दो गुना हो जाएगा। अमेरिकी हार्ट एक्सपर्ट्स ने सोमवार को हाई ब्लड प्रेशर के संदर्भ में एक नई गाइडलाइन्स जारी की है जिसके तहत दुनिया भर के लाखों लोग हाई बीपी के दायरे में आ जाएंगे और उन्हें अपनी जीवनशैली में बदलाव करना होगा या फिर इस परिस्थिति से निपटने के लिए दवा खानी

Written By :

admin

Updated

November 15, 2017

हेल्थ डेस्क — अब हाई ब्लड प्रेशर के मानक बदले जा चुके हैं। जिसके अनुसार 45 साल के कम उम्र के पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर रोग के लक्षण तीन गुना हो जाएंगे जबकि 45 साल से कम उम्र की महिलाओं में इस रोग का प्रसार दो गुना हो जाएगा। अमेरिकी हार्ट एक्सपर्ट्स ने सोमवार को हाई ब्लड प्रेशर के संदर्भ में एक नई गाइडलाइन्स जारी की है जिसके तहत दुनिया भर के लाखों लोग हाई बीपी के दायरे में आ जाएंगे और उन्हें अपनी जीवनशैली में बदलाव करना होगा या फिर इस परिस्थिति से निपटने के लिए दवा खानी पड़ेगी। 

दरअसल, पिछली गाइडलाइन्स के मुताबिक 140/90 को हाई ब्लड प्रेशर माना जाता था लेकिन नई गाइडलाइन्स के मुताबिक उच्च रक्तचाप को पुनःपरिभाषित किया गया है और अब 130/80 को ही हाई ब्लड प्रेशर माना जा रहा है जिससे संभावित हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा रहता है। साल 2003 के बाद से यह पहला आधिकारिक डायग्नोस्टिक रिवीजन है जिसके मुताबिक ब्लड प्रेशर की वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ने के पर्याप्त सबूत मिले हैं।