14 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

बहराइच— दरगाह व स्वाट टीम ने छापेमारी कर एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है । इसके पास से चौदह लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ ही पांच लाख साठ हजार  रुपये नगद भी बरामद हुआ है। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर जेल भेजा जा रहा है ।  वहीं दरगाह थाना प्रभारी अफसर परवेज को मुखबिर से सूचना मिली थी की मादक पदार्थ को बेचने व उसकी तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य चुंगीनाका से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर मौजूद हैं । जिसके बाद दरगाह पुलिस व स्वाट की

Written By :

admin

Updated

January 16, 2019

बहराइच— दरगाह व स्वाट टीम ने छापेमारी कर एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है । इसके पास से चौदह लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ ही पांच लाख साठ हजार  रुपये नगद भी बरामद हुआ है। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर जेल भेजा जा रहा है । 

वहीं दरगाह थाना प्रभारी अफसर परवेज को मुखबिर से सूचना मिली थी की मादक पदार्थ को बेचने व उसकी तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य चुंगीनाका से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर मौजूद हैं । जिसके बाद दरगाह पुलिस व स्वाट की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी करते हुये एक युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके अन्य साथी भाग निकले तलाशी के दौरान गिरफ्तार युवक के पास से 14 लाख रुपये कीमत की 80 ग्राम स्मैक के साथ ही पांच लाख साठ हजार रुपये नगद बरामद हुये । 

अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बताया की पकड़े गये युवक की पहचान मंसूरगंज निवासी फैसल के रूप में हुई है । ये काफी समय से मादक को बेचने के साथ ही तस्करी में भी लिप्त था । मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुक़दमा दर्जकर उसे न्यायायल में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है । 

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)