प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IPS अफसरों का हुआ तबादला, लिस्ट जारी

देश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 13 अधिकारियों का स्थानान्तरण करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश बुधवार को जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा बुधवार को देर रात तबादला सूची जारी कर इस बारे में बताया गया है। प्रदेश के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में आईपीएस कैलाश मकवाना को पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है।

Written By :

SK Sharma

Updated

December 2, 2021

प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 13 अधिकारियों का स्थानान्तरण करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना के आदेश बुधवार को जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा बुधवार को देर रात तबादला सूची जारी कर इस बारे में बताया गया है। प्रदेश के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में आईपीएस कैलाश मकवाना को पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़ें..रंगदारी के आरोप में DIG रैंक का अफसर सस्पेंड, वसूलने के लिए रखा था एजेंट

इससे पहले वे पुलिस मुख्यालय भोपाल में विशेष पुलिस महानिदेशक थे। पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) अरुणा मोहन राव को विशेष पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन सेवायें, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है।नए आदेश में अधिकारी मनोज कुमार सिंह के स्थान पर शैलेंद्र सिंह चौहान को भिंड की कमान सौंपी गई है।

वहीं, सागर एसपी अतुल सिंह का स्थान अब तरुण नायक ले चुके हैं। एडीजी विजिलेंस सुषमा सिंह को बनाया गया है। इसी तरह बीबी शर्मा को एडीजी मानव अधिकार आयोग बनाया गया, डीआईजी रीवा अनिल सिंह कुशवाहा को डीआईजी उज्जैन, डीआईजी पुलिस मुख्यालय आरएसएस परिहार को डीआईजी जबलपुर रेंज बनाया गया है। इसके अलावा स्थानान्तरण सूची में कुछ नाम दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)